प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो रेलवे गुड शेड के हम्प यार्ड में 29 मार्च को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां रील्स बनाने और सेल्फी लेने गए युवकों के साथ बड़ा हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार 7 दोस्तों का एक समूह यार्ड में पहुंचा था। इस दौरान एक युवक ट्रेन के ऊपर चढ़कर फोटो खींचवा रहा था, तभी वह 25 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया।
बताया जाता है कि घटना को देख उसके साथी उसे बचाने के लिए आगे बढ़े, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आ गये। दोनों युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। इस हादसे के बाद से क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। स्थानीय रहिवासियों ने इसे बेहद दु:खद और लापरवाही का परिणाम बताया है। ध्यान देने योग्य है कि यह घटना युवाओं के लिए एक बड़ी सीख है कि रेलवे ट्रैक, यार्ड और हाई टेंशन तारों के पास फोटो या वीडियो बनाना बेहद खतरनाक हो सकता है। थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
![]()













Leave a Reply