Advertisement

लघु कथा लेखन प्रतियोगिता के टॉप फाइव विजेताओं को सम्मान

एस.पी.सक्सेना/पटना (बिहार)। सामयिक परिवेश मध्य प्रदेश अध्याय पर बीते 15 नवंबर की शाम सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बीते 12 सितंबर को आयोजित लघु कथा लेखन प्रतियोगिता के टॉप फाइव विजेताओं को सम्मान पत्र वितरित किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सामयिक परिवेश पत्रिका के सह-संपादक श्याम कुंवर भारती ने की। उन्होंने विद्या की देवी मां सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से शुभारंभ किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ओंकार साहू मृदुल उपस्थित थे। मौके पर वंदना खरे ने कार्यक्रम का संचालन किया। साथ ही सुंदर स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया। पत्रिका के उप संपादक वर्षा तिवारी ने अपनी सुमधुर एवं सुंदर सरस्वती वंदना से सबका मन मोह लिया।

इसके पश्चात सभा अध्यक्ष भारती ने अमूल्य उद्बोधन दिया। उप संपादक वर्षा एवं सूचना प्रभारी प्रतिभा जैन ने स्वागत भाषण दिया। मुख्य अतिथि ने अपने विचार वयक्त किया। कार्यक्रम में कवि अशोक गोयल, चंदा देवी, स्नेहलता, कीर्ति तिवारी, वर्षा तिवारी आदि ने काव्य पाठ कर और भारती ने माता रानी के भोजपुरी पचरा गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *