प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन के समीप डीवीसी का पेय जलापूर्ति पाइप क्षतिग्रस्त होने से हजारों लीटर साफ पानी बर्बाद हो रहा है। यहां पाइप क्षतिग्रस्त होने के साथ साथ पाइप का स्टेनर लॉक भी लीक होने से साफ पानी नाली में बह रही है।
जानकारी के अनुसार यह पाइप 24 घंटा पानी सप्लाई करता है, जिस कारण क्षतिग्रस्त पाइप से 24 घंटा पानी बह रही है। जिससे कॉलोनी वासियों को पानी का प्रेशर कम होने के साथ साथ पानी की बर्बादी भी हो रही है। इस सम्बन्ध में डीवीसी बोकारो थर्मल के विभागीय अधिकारी का कहना है कि उन्हें भी इसकी सूचना मिली है। क्षतिग्रस्त पाइप का जल्द मरम्मत करवा देने की बात कही गयी, बावजूद इसके इसे अबतक ठीक नहीं किया जा सका है।
झारखंड चौक में बुजुर्ग ठेला चालक की मौत, आर्थिक मदद कर शव का किया गया अंतिम संस्कार
एक अन्य जानकारी के अनुसार बोकारो थर्मल मुर्गीफार्म कॉलोनी रहिवासी 65 वर्षीय गरीब ठेला चालक लखन राम की मौत बीते 18 नवंबर की रात्रि हो गई। मृतक ठेका चालक का कोई परिजन नहीं है। जिस कारण वह विगत दस वर्षों से झारखंड चौक स्थित फुटपाथ में लावारिस की तरह रह कर जीविका चला रहा था।
बताया जाता है कि, लखन राम की मौत के बाद अन्य ठेला चालकों सहित आम रहिवासियों ने 19 नवंबर को आर्थिक एवं शारीरिक सहयोग कर मृतक का दाह संस्कार कोनार नदी तट पर कर दिया। रहिवासियों का कहना था कि अचानक ठंड बढ़ जाने के कारण उसकी मौत हो गई होगी। बढ़ते शीतलहर को देखते हुए रहिवासियों ने सीसीएल सहित डीवीसी प्रबंधन व बोकारो जिला प्रशासन से अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है।
![]()













Leave a Reply