Advertisement

मजदूरों का विश्वास राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के प्रति लगातार बढ़ रहा है-वरुण सिंह

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। केंद्रीय श्रमिक संगठन राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की एक बैठक 9 सितंबर को बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग वाशरी में आयोजित किया गया। नेतृत्व बतौर मुख्य अतिथि राकोमसं बेरमो जोनल प्रभारी सह क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह ने की।

राकोमसं स्वांग वाशरी शाखा की बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष भैरव लाल प्रजापति ने की। वाशरी कैंटीन में आयोजित बैठक में 12 श्रमिकों ने राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की, जिसे वरुण सिंह ने माला पहनकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बेरमो जोनल प्रभारी एवं कथारा के क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह ने कहा कि राकोमसं हमेशा मजदूर हित में काम करती रही है।

जिसका परिणाम है कि मजदूरों का विश्वास संघ के प्रति लगातार बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि राकोमसं ने कभी भी मजदूर हितों को लेकर प्रबंधन के आगे नहीं झुका है। यही कारण है कि यूनियन के एक आवाज पर तमाम कोयला मजदूर आंदोलन करने को तैयार रहते है। कहा कि सीसीएल प्रबंधन को यह समझ लेना होगा कि मजदूर हित की अनदेखी न करे। अन्यथा इसका गंभीर परिणाम भुगतना होगा।

बैठक को यूनियन के स्वांग वाशरी शाखा सचिव बी के श्रीवास्तव, शाखा अध्यक्ष भैरव लाल प्रजापति, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद वकील, अशोक कुमार ओझा ने भी संबोधित किया। बैठक में प्यारे लाल यादव, जतन यादव, भुनेश्वर यादव, देवकी यादव, फूलचंद यादव, गोविंद यादव, रामदास यादव, यदु यादव, नरेश महतो, मोहम्मद शमसुद्दीन, चतुर धोबी, मोहम्मद कलाम आदि ने राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की। धन्यवाद ज्ञापन मंहगू राम ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *