प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली दक्षिणी पंचायत के बेहरागोड़ा टोला के आदिवासी समाज ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 27 मई को पारंपरिक पूजा बुनाबुनी (एरोसीम) विधि विधान से किया।
जानकारी के अनुसार बुनाबुनी पूजा का समस्त विधान नाया (पुजारी) हाड़ीराम सोरेन, शिवचंद सोरेन, मांझी हाड़म शंकर प्रग्नेत, जोगमांझी अकलू सोरेन द्वारा संपन्न कराया गया। आयोजन की व्यवस्था में रहिवासी जे.डी. किस्कू, अमित सोरेन, बंधन मरांडी, मोतीलाल मरांडी आदि सक्रिय रहे।
जानकारी देते हुए मांझी हाड़म शंकर प्रग्नेत ने बताया कि इस पूजा के संपन्न होने के पश्चात ही हर तरह के बीजों की खेतो में बुवाई की शुरुआत होनी है। मौके पर बीरेंद्र मुर्मू, गणेश सोरेन, सिद्धेश्वर सोरेन, मोतीलाल मरांडी, रामप्रसाद मास्टर, बंशी सोरेन, महावीर वास्की, सहदेव मुर्मू, मंशू रजवार, महेश राज,रमेश राज, सतीश राज आदि उपस्थित थे। पूजा पश्चात सबों ने खिचड़ी भोग का लुफ्त उठाया।
![]()













Leave a Reply