कथारा मे रामनवमी अखाड़ो में जुटी रामभक्तों की आपसी भिड़ंत, स्थिति नियंत्रित
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल के कथारा क्षेत्र में रामनवमी के पावर अवसर पर 27 मार्च की संध्या श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के प्रकाट्योत्स्व के उपलक्ष्य में पूरे क्षेत्र में हर्षो उल्लास का माहौल रहा। महावीरी झंडों से सजा पुरा क्षेत्र राममय हो गया। हर ओर जय श्रीराम, जय बजरंगबली के जय घोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस अवसर पर कथारा मोड़ स्थित शिव मंदिर परिसर तथा जारंगडीह बाजार एटक कार्यालय के समीप विभिन्न क्षेत्र से आए अखाड़े के रामभक्तों ने पारंपरिक अस्त्र, शस्त्र लाठी, डंडा, तलवारबाजी खेल का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर अलग-अलग क्षेत्रों से आकर्षक झाकियां निकाली गई। रामनवमी का जुलूस कथारा क्षेत्र के सात विभिन्न अखाड़ों यथा शिव मंदिर अखाड़ा, कथारा दो नंबर, चौधरी टोला, बोडिया वस्ती, कथारा चार नंबर, महली बांध, बांध वस्ती से आये रामभक्तो ने जुलूस लेकर कथारा मोड़ पहुंचकर शस्त्र प्रदर्शन किया। यहां बतौर मुख्य अतिथि सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार को चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा पुष्प गुच्छ देकर तथा गेरुआ गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया।
बताया जाता है कि दुर्गा मंदिर कथारा में करतब दिखाने के दौरान भीड़ को नियंत्रण करने के क्रम में कुछ अति उत्साही युवा आपस में हीं उलझ गये, जिसे ओपी प्रभारी ने अपनी पुलिस टीम तथा अखाड़ा कमिटी के सहयोग से शांत कराया।जुलूस की अगुवाई दशरथ महतो, अजय कुमार सिंह, बोडिया उत्तरी पंचायत के मुखिया कामेश्वर महतो सहित अन्य ने की। हजारों की भीड़ में किसी तरह की अप्रिय घटना को होने से रोकने व संपूर्ण सुरक्षा मुहैया कराने के उद्देश्य से पुलिस चार नम्बर हनुमान मंदिर से कथारा ओपी पुलिस, बोकारो थर्मल थाना पुलिस मुस्तैद रही। विभिन्न क्षेत्रों से निकले जुलूस का जगह-जगह स्वागत किया गया।
दुर्गा मंदिर के समीप तथा वाशरी मार्ग पर पंहुचने पर बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं ने जुलूस का स्वागत करते हुए सभी को चना और शरबत पिलाया, जहां नवयुवक संघ के राम भक्तों ने स्वागत किया। कथारा में जगह-जगह समाजसेवियों ने ठंडे पानी और शरबत का इंतजाम जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं के स्वागत सत्कार के लिए कर रखा था। इस अवसर पर बोकारो थर्मल मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप परिसर में भी श्रद्धालुओं के लिए मीठा जल के साथ गुड़-चना की व्यवस्था की गयी थी।
रामनवमी के अवसर पर मुख्य अतिथि कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार व् अन्य अतिथियों क़ो अखाड़ा कमेटी कथारा द्वारा पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया। चैतीदुर्गा पूजा समिति द्वारा अखाड़ा कमिटी अध्यक्ष को सम्मानित किया गया, जिसमें रामराज भुईयां, रामचंद्र सिंह यादव, पवन कुमार सिंह, राजेश कुमार पांडेय आदि शामिल है। इस अवसर पर समाजसेवी सह पूजा कमिटी के संरक्षक दशरथ महतो, विनय सिंह, अजय कुमार सिंह, राजेश शर्मा, धनेश्वर महतो, कारू महतो, जगदीश महतो घोष, उपेंद्र प्रसाद सिन्हा, रामेश्वर चौधरी, राजेश यादव, राजेश यादव, ललन कुमार सिंन्हा, केदार यादव, बलदेव यादव, नरेश यादव, इंदर लाल यादव, जुगनू यादव, राजीव कुमार पांडेय, विनोद कुमार, विजय यादव, कारू मिश्रा सहित हजारों की संख्या में रामभक्त उपस्थित थे।

वहीं जारंगडीह मे छह अखाड़े से विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए जारंगड़ीह बाजार तक जुलूस निकाला गया। भक्ति में डूबे हिंदू धर्मावलंबी युवकों ने जय श्रीराम का नारा लगाते हुए जुलूस का आगाज किया। जुलूस में हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, युवक, युवतियों सभी आयु वर्ग के रहिवासी उपस्थित थे। इस अवसर पर अखाड़ा में शामिल युवाओं ने कई आश्चर्यजनक करतब का प्रदर्शन किया, वहीं जुलूस में देव, रिछ आदि का वेशभूषा धारण किए कलाकार आकर्षण का केंद्र रहा। मौके पर उपस्थित अतिथियों, अखाड़ा कमेटी के अध्यक्षों तथा पुलिस पदाधिकारियों को पगड़ी देकर सम्मानित किया गया।
![]()













Leave a Reply