राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। रोजगार सहित बोकारो थर्मल में नया पावर प्लांट लगाने की मांग को लेकर क्षेत्र के विस्थापित एक जून को डीवीसी के बोकारो थर्मल प्लांट गेट के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे। मांगे न मानने पर दो जून से प्लांट गेट जाम आंदोलन करने की 29 मई को घोषणा की गयी। जीसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है।
इस सम्बन्ध में विस्थापित एवं स्थानीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष करीम अंसारी एवं सचिव वाजिद अंसारी ने बताया कि डीवीसी प्रबंधन विस्थापितों के साथ भेद भाव पूर्ण रवैया अपना रही है। कहा कि प्लांट में चल रहे आउटसोर्सिग के ठेका कार्यों में विस्थापित बेरोजगारों को रोजगार देने के बजाय दूसरे राज्यों से मजदूर मंगवा कर कार्य करवाया जा रहा है। डीवीसी अस्पताल, कैंटीन एवं स्विच यार्ड में कई कामगारों की बहाली हुई, जिसमें एक भी विस्थापित बेरोजगारों को नहीं रखा गया।
इस अवसर पर डीवीसी द्वारा बोकारो थर्मल में नया प्लांट लगाने की मांग करते हुए कहा गया कि नया प्लांट लगाने के लिए बोकारो थर्मल में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाय। विस्थापितों के मुख्य मांगो में विस्थापित परिवारों का पैनल सूची बनाई जाये। सूचीबद्ध 85 विस्थापित बेरोजगारों को प्लांट में रोजगार देने, मुख्यालय कोलकाता द्वारा निर्धारित सर्कुलर लागू करने एवं रोजगार व ठेका कार्य देने, पुनर्वासित गांव नया बस्ती के रैयतों को जमीन का मालिकाना हक देने ,बोकारो थर्मल में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला कर नया पावर प्लांट लाने सहित सात सूत्री मांग शामिल है।
इस अवसर पर वरीय विस्थापित नेता बालेश्वर यादव, विस्थापित समिति के सचिव वाजिद अली, अध्यक्ष करीम अंसारी, मो. जावेद,,तैयब अंसारी , रवि तुरी, असगर अली, मनोज यादव, बसंत घासी, सरोज कुमार, उस्मान अंसारी, संदीप यादव सहित कई अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply