Advertisement

मतदाता जागरूकता रथ को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

रथ जिले के सभी प्रखंडों का भ्रमण कर मतदाताओं को करेगी जागरूक

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिले (Bokaro district) में चल रहे मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला निर्वाचन शाखा की ओर से मतदाता जागरूकता रथ निकाला गया।

यह सभी प्रखंड क्षेत्रों में घूम-घूम कर लोगों को मतदान तथा उससे पूर्व मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करेगा।

समाहरणालय परिसर से 20 नवंबर को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त (डीसी) कुलदीप चौधरी ने मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मौके पर उपायुक्त चौधरी (Deputy Commissioner Choudhary) ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग ने एक जनवरी को अर्हता तिथि मानते हुए फोटो मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 का संचालन जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों में किया जा रहा है।

आयोग से प्राप्त निर्देशों अनुसार पिछले दिनों एकीकृत मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया गया है। अगले वर्ष 15 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाना है। इसे लेकर 20 एवं 21 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों में विशेष शिविर लगाया गया है। वहीं, दिव्यांगों के लिए आगामी 24 नवंबर को विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।

वहां बूथ लेवल एजेंट (बीएलओ) द्वारा मतदाता पंजीकरण/ विलोपन/ सुधार हेतु प्रपत्र प्राप्त/ जमा किया जा सकेगा। उपायुक्त ने जिलेवासियों से विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *