प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मधुकरपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य इंद्रजीत कुमार पांडेय की माताजी के श्राद्धकर्म (बारहवीं) कार्यक्रम में 25 मई को कसमार प्रखंड प्रमुख नियोति कुमारी एवं झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष सुबास चंद्र ठाकुर शामिल हुए।
इस दौरान उपरोक्त ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
मौके पर प्रखंड प्रमुख नियोति कुमारी ने कहा कि माता-पिता का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। उनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। वहीं झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष सुबास चंद्र ठाकुर ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में पूरा समाज पांडेय परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण रहिवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply