Advertisement

वाहनों की चोरी रोकने को लेकर तेनुघाट ओपी प्रभारी ने रहिवासियों को किया जागृत

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट तथा उसके आसपास वाहनों की चोरी को रोकने को लेकर स्थानीय पुलिस द्वारा जन जागरण अभियान चलाया जा रहा हैं।

इसी के मद्देनजर तेनुघाट ओपी प्रभारी छटन महतो ने 20 नवंबर को बताया कि ओपी क्षेत्र के तेनुघाट कोर्ट परिसर में बहुत से मोटरसाइकिल बिना हैंडल लॉक के पाए जाने पर उसे 20 नवंबर को जब्त कर ओपी लाया गया और सत्यापन करने के पश्चात छोड़ा गया। बताया कि इस तरह वाहन चालकों के द्वारा बिना लॉक कर छोड़ने से गाड़ी चोरी हो रही है।

बताया कि बीते 19 नवंबर को भी बिना लॉक किए कई वाहनों को जब्त किया गया था एवं सत्यापन के पश्चात छोड़ा गया था। ओपी प्रभारी महतो ने बताया कि इस भीड़ भाड़ वाली जगह पर इससे पूर्व भी कई बार वाहनों की चोरी की घटना हुई है, इसलिए लगातार पुलिस बल द्वारा आमजनों को जागृत किया जा रहा है कि वह अपने वाहनों की सुरक्षा में कोताही नहीं बरते।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *