ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। तेनुघाट-बोकारो नहर मरम्मती कार्य को लेकर पांच दिनों तक नहर से जलापूर्ति बंद किया गया है। जर्जर नहर में मरम्मती 6 मई से प्रारंभ किया जाएगा, जिस कारण तेनुघाट सहित नहर से सटे सभी पंचायतों में पानी आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।
तेनु -बोकारो नहर बोकारो स्टील सिटी की लाइफ लाइन कहे जाने वाली बंद होने के कारण संपूर्ण बोकारो में भी पानी की किल्लत हो सकती है। कार्यपालक अभियंता रणजीत कुजूर ने 5 मई को बताया कि नहर की जर्जर अवस्था के कारण नहर का मरम्मती किया जा रहा है। कहा कि इसे लेकर अगले आदेश मरम्मती कार्य समाप्त होने तक नहर से जलापूर्ति बंद किया गया है।
![]()













Leave a Reply