Advertisement

कम्युनिटी हॉल कोयला नगर में 31 मई को हाड़ी जाति विकास मंच द्वारा प्रतिभा सम्मान

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। हाड़ी जाति विकास मंच धनबाद जिला कमिटि द्वारा 29 मई को जिला के हद में भूली स्थित शांति वाटिका मे प्रेस वार्ता किया गया। प्रेस वार्ता में मंच के धनबाद जिलाध्यक्ष डब्लू हाड़ी ने बताया कि आगामी 31 मई को कम्युनिटी हॉल कोयला नगर धनबाद मे अपने समाज के बच्चों को प्रोत्साहन करने हेतु इस वर्ष मैट्रिक तथा प्लस 12 पास आउट वैसे छात्र-छात्राओं के मनोबल बढ़ाने को लेकर प्रत्येक वर्ष की भॉति इस वर्ष भी एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाऐगा।

कहा गया कि इस आयोजन मे धनबाद जिला के विभिन्न प्रखंडो से सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं का लिस्टिंग कर उक्त कार्यक्रम मे सम्मानित किया जाऐगा। कहा कि कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे धनबाद जिला उपायुक्त्त अदित्य रंजन, विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) धनबाद के निदेशक मानव संसाधन मुरली कृष्ण रमैया के आलावें हाड़ी जाति विकास मंच झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अनुपलाल हरि, प्रदेश महासचिव राजू प्रसाद हाड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष बंटी कुमार हरि मुख्य रूप से शामिल होगें।

प्रेस वार्ता में धनबाद जिलाध्यक्ष डब्लू हाड़ी, जिला सलाहकार सह प्रदेश महासचिव राजू प्रसाद हाड़ी, जिला सलाहकार मन्नू प्रसाद हाड़ी, जिला सह कार्यालय सचिव विजय हाड़ी, धनबाद जिला कार्यकारिणी सदस्य सिद्धार्थ हाड़ी के अलावा धनबाद, बाघमारा, झरिया तथा तोपचांची प्रखंड के दर्जनों पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *