Advertisement

पुनः 17 सदस्यीय नवनिर्वाचित प्रखंड कमिटी के सचिव चुने गये सुरेंद्र प्रसाद सिंह

समस्तीपुर के ताजपुर में भाकपा माले का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन संपन्न

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर के फलमंडी में बीते 25 मार्च को सुबह से शुरू भाकपा माले के प्रखंड सम्मेलन ने 17 सदस्यीय नई प्रखंड कमिटी एवं सचिव के चुनाव के साथ 26 मार्च को देर शाम सम्मेलन संपन्न हो गया।

मुख्य अतिथि डॉ प्रभात कुमार की उपस्थिति में राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह, जिला पर्यवेक्षक जीबछ पासवान, जिला सचिव उमेश कुमार, जिला कमिटी सदस्य उपेंद्र राय, महेश कुमार, खुर्शीद खैर, जयंत कुमार ने 17 सदस्यीय भाकपा प्रखंड कमिटी के सदस्य का चुनाव किया। प्रखंड कमिटी में क्रमशः ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, मनोज कुमार सिंह, आसिफ होदा, मो. एजाज, संजीव कुमार राय, मुंशीलाल राय, जीतेंद्र सहनी, प्रभात रंजन गुप्ता, मो. कयूम, मुकेश कुमार गुप्ता, ललन कुमार दास, नीलम देवी, रंजू कुमारी, मो. शाद तौहीदी को चुना गया।

मौके पर प्रखंड कमिटी की संक्षिप्त बैठक में सुरेंद्र प्रसाद सिंह निर्विरोध प्रखंड सचिव चुने गए। वे लगातार चौथी बार प्रखंड सचिव चुने गए। सम्मेलन में कुल 107 प्रतिनिधि शामिल हुए। कामकाज के रिपोर्ट पर बहस में 14 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर अपने संक्षिप्त संबोधन में नवनिर्वाचित प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा के बुलडोजर राज के खिलाफ भूमिहीनों को वासभूमि-आवास, पहुंच पथ से वंचित गांव-टोले में पहुंच पथ, सरकारी जमीन पर बसे को पर्चा देने समेत प्रखंड, अंचल, मनरेगा, आपूर्ति, थाना आदि कार्यालयों के विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में जारी लूट-भ्रष्टाचार के खिलाफ माले द्वारा संघर्ष तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर की कर्मभूमि ताजपुर के विकास- विस्तार, मानवाधिकार की रक्षा को लेकर लड़ाई जारी रहेगा।

बतौर पर्यवेक्षक जीबछ पासवान ने संबोधित करते हुए कहा कि ताजपुर प्रखंड में भाकपा माले आंदोलन की सबसे बड़ी पार्टी है। माले का आंदोलन असरदार के साथ निर्णायक भी रहा है। माले कार्यकर्ता माले एवं इसके जनसंगठनों का टीम हरेक टोला, गांव में बनाकर हजारों-हजार रहिवासियों को माले से जोड़कर विराट आंदोलन खड़ा करने का कार्यभार अपने हाथों ने लेने का संकल्प लें, ताकि न्याय से वंचित गरीब-गुरबो व् वंचितों को न्याय, हक व् अधिकार दिलाई जा सके।

सम्मेलन की अध्यक्षता तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आसिफ होदा, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह एवं प्रभात रंजन गुप्ता की अध्यक्ष मंडल ने की, जबकि संचालन सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। मौके पर भाकपा माले ने पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन कर तीन दर्जन से अधिक पत्रकारों को अंगवस्त्र, फाईल, डायरी, कलम आदि देकर सम्मानित किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *