बोकारो थर्मल। आयोजित दस दिवसीय समर कैंप का समापन 26 मई को समारोह आयोजित कर किया गया। बोकारो थर्मल क्लब में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने समर कैम्प में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ लम्बोदर महतो ने कैम्प के आयोजनकर्ता शिबू प्रजापति की सराहना करते हुए पूरी टीम को बधाई दी। साथ ही हर संभव मदद करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के समर कैम्प लगने से बच्चों का मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है।

समर कैम्प के दौरान स्कूली बच्चों ने तैराकी, चित्रकला, दौड़, ऊंची कूद, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, क्रिकेट आदि खेलो का प्रशिक्षण मियां। इस अवसर पर डीवीसी सीएसआर प्रबंधक अंकित राज, समर कैम्प के कोच शिबू प्रजापति, समाजसेवी कुलदीप प्रजापति, शिक्षिका प्रतिमा ठाकुर सहित बद्री प्रसाद, मनोज यादव, शशिरंजन आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply