विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने किया सफल ऑपरेशन, मरीज की हालत स्थिर
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सदर अस्पताल बोकारो में 26 जुलाई को 50 वर्षीय महिला का सफल एब्डोमिनल हिस्टरेक्टमी (बच्चेदानी निकालने का ऑपरेशन) किया गया। ऑपरेशन विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
बताया जाता है कि मरीज लंबे समय से स्त्री रोग संबंधी समस्या से पीड़ित थी। आवश्यक चिकित्सीय जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श के बाद ऑपरेशन का निर्णय लिया गया। शल्य चिकित्सा पूरी सावधानी और विशेषज्ञता के साथ किया गया। वर्तमान में मरीज की स्थिति स्थिर है तथा उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
जानकारी के अनुसार ऑपरेशन का नेतृत्व सदर अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ रश्मि मेधा ने की, जबकि एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ पंकज सिन्हा ने एनेस्थीसिया प्रबंधन की जिम्मेदारी निभाई। जानकारी देते हुए बोकारो के सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने कहा कि सदर अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से जटिल शल्य चिकित्सा सफलतापूर्वक की जा रही है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि स्त्री रोग संबंधी किसी भी समस्या की अनदेखी न करें तथा समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेकर उपचार कराएं।
वहीं, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एन.पी. सिंह ने कहा कि अस्पताल आमजन को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने सफल ऑपरेशन के लिए चिकित्सा टीम को साधुवाद दी।
![]()













Leave a Reply