Advertisement

बोकारो जिला के सभी पंचायतों में होगा उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण-सुनिता देवी

कोटवाटांड़ में जिप अध्यक्षा ने की उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण का शिलान्यास

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के कोटवाटांड़ पंचायत में जिला परिषद् द्वारा 15वें वित्त आयोग (स्वास्थ्य) मद के तहत 18 जून को उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का शुभ शिलान्यास किया गया।

जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य उप केंद्र का शिलान्यास जिला परिषद् अध्यक्ष सुनिता देवी द्वारा किया गया। साथ स्थानीय मुखिया, बबलू हेम्ब्रम, रामजी तिवारी ने पहला नारियल फोड़ कर शिलान्यास का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर जिप अध्यक्षा सुनिता देवी ने कहा कि कोटवाटांड़ पंचायत सहित बोकारो जिले में जिला परिषद से 28 उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होना है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी जिला परिषद से 14 स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण हो चुका है। जो उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण हो चुके हैं, सभी में ग्रामीणों को सुविधा के लिए डॉक्टर, एएनएम एवं जीएनएम बैठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार आने वाले समय में बोकारो जिले के हर एक पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण करने का लक्ष्य रखा है जो वर्ष 2027 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

सरकार की इस पहल से ग्रामीण रहिवासियों को स्वास्थ सुविधा में काफी सहयोग मिल सकेगा। मौके पर समाजसेवी सह युवा नेता चितरंजन साव, हरीश तिवारी, पंचायत समिति सदस्य रूबेदा परवीन, वार्ड सदस्य मनोज करमाली एवं अन्य दर्जनों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *