ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड लोकसेवा आयोग (जेपीएससी) में 90वां रैंक लाकर बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के कल्याणी रहिवासी सुमीत कुमार ने बेरमो व् बोकारो को गौरवान्वित किया है। इसे लेकर 12 अगस्त को कौशल किशोर सिंह के पुत्र समित कुमार को बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा ने पिता और पुत्र दोनों को अनुमंडल कार्यालय में सम्मानित किया।
इस बारे में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर पिता कौशल किशोर ने बताया कि बेटे की कामयाबी पर काफी गौरांवित महसूस कर रहा हूं। सुमित ने बताया कि वे अपनी प्रारंभिक शिक्षा बीआरएल डीएवी भंडारीदह से प्राप्त किया। आगे की पढ़ाई मगध यूनिवर्सिटी बिहार से की थी। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करने के लिए कहा कि छात्रों में लगन और जज्बा हो तो मुश्किल कुछ भी नहीं। उन्होंने बताया कि दूसरी बार में सफलता हासिल की है।
मौके पर अधिवक्ता संघ के महा सचिव वकील प्रसाद महतो, बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक संतोष नायक, तेनुघाट पंचायत के मुखिया पति संतोष श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply