Advertisement

बंगाल चुनाव में सोनपुर विधायक की रणनीति ने राणाघाट उत्तर पश्चिम में खिलाया कमल

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बेहतर बूथ मैनेजमेंट और जमीनी रणनीति किसी भी चुनाव की दिशा बदल सकती है।

पश्चिम बंगाल की नदिया जिले की राणाघाट उत्तर पश्चिम विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी पार्थ सारथी चटर्जी की शानदार जीत में बिहार के सारण जिला के हद में सोनपुर से भाजपा विधायक विनय कुमार सिंह का प्रवास और संगठनात्मक अनुभव एक निर्णायक कड़ी बनकर उभरा है।

ज्ञात हो कि सोनपुर ​विधायक विनय सिंह ने चुनाव घोषणा के साथ ही राणाघाट उत्तर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में मोर्चा संभाल लिया था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूल मंत्र को आधार बनाकर संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय किया। विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के मंडल -2 (काली नारायणपुर पहाड़पुर) और मंडल -3 (ताहिरपुर) सहित विभिन्न शक्ति केंद्रों पर बूथ सभापतियों के साथ सीधी बैठकें की। हिंदी भाषी परिवारों के बीच घर-घर जाकर संपर्क साधा, जिससे भाजपा के पक्ष में एक मजबूत माहौल तैयार हो ढका।

नदिया जिले में अपने ​प्रवास के दौरान सोनपुर विधायक सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व के साथ मिलकर चुनाव की बिसात बिछाई। बीते एक अप्रैल को हुई महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सांसद संजय जायसवाल और जिलाध्यक्ष अपर्णा नंदी के साथ मिलकर उन्होंने जनसंपर्क अभियान को धार दी। नामांकन समारोह से लेकर मतदान के दिन तक विधायक सिंह की टीम कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करती रही।

​चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार राणाघाट उत्तर पश्चिम में भाजपा ने अपना दबदबा कायम रखा है। पार्थ सारथी चटर्जी (बाबू) भाजपा से विजयी रहे। तृणमूल कांग्रेस के तापस कुमार घोष उप विजेता, सीपीएम के देबाशीष चक्रवर्ती तृतीय स्थान पर रहे।

यह विजय देश की जनता के विश्वास, समर्पण और विकास की-विनय कुमार सिंह

सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह ने पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर सभी सम्मानित नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने 4 मई को भेंट में कहा कि यह विजय देश की जनता के विश्वास, समर्पण और विकास की राजनीति पर मुहर है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *