Advertisement

अंगवाली दक्षिणी के बारकेंदुआ में धूमधाम से मनाया गया सोहराय

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली दक्षिणी पंचायत के राजस्व गांव नवाडीह टोला बारकेंदुआ में 10 जनवरी को धूमधाम से सागुन सोहराय पर्व आदिवासियों द्वारा मनाया गया।

इस अवसर पर आदिवासियों द्वारा सामूहिक नाच-गान का खूब आनन्द लिया गया। पंचायत के पंचायत समिति सदस्य जीतलाल सोरेन मुख्य अतिथि रहे। वहीं वार्ड सदस्य लोबीश्वर मरांडी, चलकरी से करमचंद टुडू भी शामिल हुये। जबकि बारकेंदुवा के सुरजमुनी देवी के सहयोगियों ने नृत्य प्रस्तुत किए।

मौके पर शिवचरण मुर्मू, बैजनाथ मुर्मू, फूलचंद मुर्मू, शिवन किस्कू, बाबूलाल सोरेन, राजकुमार सोरेन, राजाराम मुर्मू, हरिप्रसाद मुर्मू, सुरजमुनि देवी, सुमन देवी, सुकुरमुनी देवी, मिथिला देवी, गायत्री कुमारी, साधमुनी देवी, कवित्री कुमारी, स्वाति कुमारी, खुशबू कुमारी, बैजन्ती देवी सहित अनेकों रहिवासियों ने भाग लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *