एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नप के वार्ड क्रमांक दस मे समाजसेवी ललन मल्लाह द्वारा निजी मद से शारदा कॉलोनी ढोरी में 10 जनवरी को सौ जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
इस अवसर पर समाजसेवी ललन मल्लाह ने कहा कि नगर परिषद फुसरो द्वारा कंबल उपलब्ध करायी गयी है, जिसे विकलांग, वृद्ध, असहाय व अन्य जरूरत मंदों के बीच वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि असहायो और जरूरतमंदों के बीच पारदर्शी तरीके से कंबल का वितरण किया जा रहा है। कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा सामाजिक कार्य होता है। प्राथमिकता के आधार पर वार्ड में कंबल का वितरण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करने के लिए तत्पर रहने की जरूरत है। ठंड व् शीतलहरी से कोई प्रभावित न हो इसपर विशेष रूप से ध्यान रखने की आवश्यकता है। इस दौरान कंबल प्राप्त कर बुजुर्ग महिलाओं, विंकालगो, पुरुषों और जरुरतमंदों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। लाभुको ने नप के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की। मौके पर निर्मल दिगार, आजाद मल्लाह, सहदेव दिगार, दिलीप दिगार, गंगा पासवान, हीरा हरि आदि दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply