रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड विधानसभा की निवेदन समिति की बैठक 24 मार्च को बोकारो सर्किट हाउस सभागार में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति सह चंदनक्यारी विधायक उमाकांत रजक ने की।
जानकारी के अनुसार विधानसभा निवेदन समिति की बैठक के दौरान बगोदर विधायक नगेन्द्र महतो, मांडू विधायक निर्मल महतो सहित बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार व् अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
बैठक में विधानसभा में उठाए गए प्रश्नों और प्राप्त आवेदनों के आधार पर कुल 52 मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। समिति ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निवेदनों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा लापरवाही मिलने पर संबंधित विभागों की जवाबदेही तय की जाए।
विशेष रूप से बोकारो जिले में अवैध खनन, पेयजल, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे जनहित के मुद्दों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। सभापति उमाकांत रजक ने कहा कि लंबित मामलों को शीघ्र निपटाकर अगली बैठक में प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने मीडिया से कहा कि बैठक गोपनीय है, लेकिन सभी मामलों की जांच कर रिपोर्ट विधानसभा को सौंपी जाएगी।
![]()













Leave a Reply