रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा बोकारो के सेक्टर थर्ड स्थित बोकारो पब्लिक स्कूल में 26वीं जूनियर अंडर-18 झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप (बालक एवं बालिका) के लिए चयन ट्रायल का सफल आयोजन किया गया। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आगामी 29 मार्च से एक अप्रैल तक झारखंड के साहिबगंज में आयोजित होगी।
चयन ट्रायल में बोकारो जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर जिला टीम का चयन किया गया, जो आगामी प्रतियोगिता में बोकारो का प्रतिनिधित्व करेगी।
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाल्मीकि पाठक, सचिव कन्हैया प्रसाद, जेके सिंह, तकनीकी चेयरमैन अमित कुमार एवं कोषाध्यक्ष किंकर कृष्णा उपस्थित रहे। साथ ही आकाश, निशांत, नरेंद्र कुमार सिंह, कौशल कुमार सिंह सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। संघ अध्यक्ष सिंह ने आयोजन की सफलता के लिए बोकारो पब्लिक स्कूल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। संघ के पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने की उम्मीद जतायी।
![]()













Leave a Reply