प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। कार्तिक पूर्णिमा सह गुरु पूर्णिमा के मौके पर 19 नवंबर को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली नहरपार स्थित सदगुरु सदाफलदेव जी महराज मंदिर में विहंगम योग संस्थान की ओर से भव्य सत्संग गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित गुरु भाईयों एवं बहनों के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यक्रम (Program) की शुरुआत विहंगम योग संत समाज के संस्थापक सदगुरू सदाफल द्वारा रचित स्वर्वेद पाठ के साथ दीप प्रज्वलित एवं दिवंगत सदगुरु चित्र पर माल्यार्पण व वर्तमान गुरु के चरणों में पुष्प अर्पण के साथ किया गया।
इस अवसर पर सामूहिक आरती वंदना, स्वागत गान, शांति पाठ भी प्रस्तुत किए गये। स्थानीय उपद्देष्ठा पंचानन साव ने आगंतुकों का स्वागत अपने लयमय उद्बोधन से किया।
विहंगम योग प्रधान आश्रम झूंसी(इलाहाबाद) से पधारे सदगुरु के अनन्य शिष्य सह परम सेवक बिनोद कुमार ने कार्तिक पूर्णिमा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका महात्म्य वेदों में वर्णित है। आज ही के दिन गुरु नानक देव का भी अवतरण हुआ था।

उन्होंने गुरु व शिष्य के बीच कैसा संबंध हो, तथा गुरु की दिव्यता पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। कोयलांचल संयोजक सह कार्यक्रम संचालक आनंद केशरी, उपदेष्ठा प्यारेलाल यादव, शिवचंद यादव ने उपस्थित समूह को बताया कि गुरु ही मनुष्य को अंधकार से उजाले की ओर ले जाने में सहायक होते हैं, इसलिए गुरु की शरणागत जरूरी है। शांति पाठ व सामूहिक आरती से कार्यक्रम के समापन किया गया। साथ हीं खिचड़ी महाप्रसाद का लुफ्त सबों ने उठाया।
मौके पर कमल नायक, नरेश मिश्रा, खिरोधर गोप, गंगा साव, उमाशंकर साव, बैजनाथ साव, बिनोद नायक, गोपाल दत्त, रामप्रवेश मिश्रा, मीनू मिश्रा, चांदो, बसेरिया के बंधन सिंह, सीताराम सिंह, राम किसुन सिंह, अनेश सिंह, नारायण सिंह, लखिया देवी, बुधनी, नमिता कुमारी, अंगवाली राजाटांड़ की मंजू देवी, मधु कुमारी, स्नेहा कुमारी, आंचल देवी आदि ने सदगुरू महिमा भजन प्रस्तुत खूब समा बांधा।
![]()












Leave a Reply