Advertisement

प्रकृति के संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश देता है सरहुल-मंगरा उरांव

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के 5 नंबर ढ़ोरी मे सरना समिति बेरमो प्रखड एवं सरहुल पूजा समिति द्वारा बीते दिनों को बाहा पर्व सरहुल पूजा महोत्सव एवं आदिवासी नृत्य का आयोजन धूमधाम से मनाया गया।

समिति के उपाध्यक्ष मंगरा उरांव ने इस अवसर पर कहा कि सरहुल पर्व प्रकृति संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश देता है। यह हमारी परंपरा व संस्कृति से जुड़ा पर्व है। यह पर्व हमें जल, जंगल व जमीन से जोड़कर प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराता है।

उरांव ने क्षेत्रवासियों को सरहुल पूजा की शुभकामना देते हुए सभी के सुख, शांति, समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इससे पूर्व पाहन बाहल मुंडा व श्रद्धालुओं ने सरना स्थल पर पूजा – अर्चना की। पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने पर्यावरण संरक्षण और पेड़-पौधों की रक्षा का संकल्प लिया। समिति के अध्यक्ष सुरेश उरांव ने अतिथियों का स्वागत किया।

सरहुल पूजा कार्यक्रम मे पहनाइन बधणी देवी सहित दशरथ उरांव, प्रेम रवानी, राम सेवक भूईया, मनोज उरांव, लखेन्द्र विश्वकर्मा, टेकलाल उरांव, संगीता देवी, फगन देवी, सधन बाउरी, आरती कुमारी, मुन्ना मुंडा, निमाय बाउरी एंव समस्त सरना परिवार शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *