अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के तहत जिला परिषदीय डाक बंगला मैदान में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में 21 नवंबर को सारण प्रमंडल के हाथों पटना प्रमंडल को पराजय का मुंह देखना पड़ा। इस मुकाबले में सारण ने 9 अंक हासिल किया, जबकि पटना को 7 अंक से ही संतोष करना पड़ा।
फाइनल मुकाबले से पूर्व पूर्णिया और दरभंगा के बीच संपन्न मैच में पूर्णिया ने 13 अंक और दरभंगा ने 18 अंक अर्जित किया। चौथा मैच सहरसा और सारण के बीच खेला गया जिसमें सहरसा ने 17 अंक और सारण ने 12 अंक अर्जित किया। वहीं प्रथम फाइनल पटना और गया के बीच खेला गया, जिसमें पटना ने 12 अंक और गया ने 9 अंक अर्जित किया।
द्वितीय सेमीफाइनल मैच दरभंगा और सारण के बीच खेला गया, जिसमें दरभंगा ने 17 अंक और सारण ने 19 अंक अर्जित किया। निर्णायक के रूप में सकलदीप सिंह, चन्द्र दीप सिंह, पुजीत कुमार, संजय कुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह, संतोष कुमार पांडेय, अंकित कुमार, विलास भूषण, पूजा कुमारी सिंह, शिवानी सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह, मधुसूदन प्रसाद, रोहित कुमार, डीएसओ सुशील आतम, करमजीत, अमित कुमार सिंह आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply