प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़ के समीप मल्हानटांड़ चौक पर 22 नवंबर की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में पेटरवार रहिवासी कालेश्वर महतो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय रहिवासियों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। समाचार लिखे जाने तक घायल की पहचान नहीं हो पाई थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बालीडीह टोल टैक्स से ट्रक क्रमांक JH02BL/2055 उलटी दिशा (रॉन्ग साइड) से जैनामोड़ की ओर आ रहा था। इस दौरान जैनामोड़ की तरफ से जा रहे बाइक और स्कूटी सवार को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 23 वर्षीय कोलेश्वर महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक अपने घर से बालीडीह काम करने जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही जरीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा। घटना में शामिल सभी वाहनों को जब्त कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
![]()













Leave a Reply