Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीसीएल ढोरी क्षेत्र में हरियाली का संकल्प

पर्यावरण की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है-जीएम

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। पूरे देश में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह, संकल्प और जागरूकता के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र में भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर अमलो स्थित पंडित दीनदयाल चौक के समीप सीसीएल ढोरी क्षेत्र के प्रभारी जीएम राजीव कुमार सिंह सहित अधिकारीयों और यूनियन के प्रतिनिधियों ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। इसके बाद महाप्रबंधक कार्यालय में प्रभारी जीएम सिंह ने ध्वजारोहण किया और सभी उपस्थित जनों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।

प्रभारी जीएम ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए निरंतर प्रयास जरूरी है। वहीं लेडीज क्लब में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण बचाने का संदेश दिया, जिसे सभी ने सराहा। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सीसीएल ढोरी क्षेत्र से पर्यावरण संरक्षण का एक मजबूत और सकारात्मक संदेश देखने को मिला।

कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक एचआर मोहम्मद तौकिर आलम ने किया। इस अवसर पर पीओ शैलेश प्रसाद, एसओ माइनिंग मनोज कुमार पाठक, एसओ ईएंडएम नलिन चन्द्र सहित यूनियन प्रतिनिधि आर उनेश, विनय सिंह, महारूद्र सिंह, राजू भूखिया, बैजनाथ महतो, कुंज बिहारी प्रसाद, कैलाश ठाकुर के अलावे दर्जनो कर्मचारी और स्कूली बच्चे शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *