Advertisement

नप क्षेत्र में कोयले व् टायर रिसोल के धुएं से रहिवासी त्रस्त, कई गंभीर बीमारी का खतरा

बोकारो जिला उपायुक्त मामले में संज्ञान लेकर करे समस्या समाधान-देवीदास

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के पांच नंबर घौड़ा और रानीबाग के गली -महल्ले में भारी मात्रा में कच्चा कोयला को जलाकर पोड़ा कोयला और टायर रिसोल किया जा रहा है। जिसके धुंआ से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर प्रदूषण फैल रहा है।

बताया जाता है कि बढ़ते प्रदूषण से स्थानीय रहिवासी फेफड़े से संबंधित हृदय रोग से ग्रसित हो रहे हैं, वहीं कई रहिवासी इस बीमारी से जूझ रहे हैं। रहिवासियों के अनुसार नप फुसरो के कई जगहो में धुआं को रोकने के लिए सामाजिक स्तर पर काम किया जा रहा है, ताकि आमजनों को बीमारी से बचाया जा सके।

उक्त बाते भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह फुसरो बाजार के प्रसिद्ध व्यवसायी देवीदास ने 24 मार्च को कही। उन्होंने कहा कि फुसरो बाजार मे रोजाना कच्चा कोयला जलाकर और टायर रिसोल कर भारी मात्रा में प्रदषण फैलाया जा रहा है। इसको लेकर युवा व्यवसायी संघ फुसरो के संरक्षक देवीदास और स्थानीय प्रबुद्ध जनों ने रहिवासियों से कच्चा कोयला नहीं जलाने की अपील की।

कहा कि कच्चा कोयला जलाने से फुसरो बाजार सहित आसपास के घरो मे धुआं घुसता है, जिसके कारण गंभीर बीमारी होने का खतरा बढ जाता है। उन्होंने बोकारो जिला उपायुक्त से संज्ञान लेकर कार्रवाई की बात कही। कहा कि समस्या का समाधान नही होने पर बाध्य होकर आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *