Advertisement

सीसीटीवी में कैद बाइक चोर को रहिवासियों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा मोड़ में बाइक चोरी की एक घटना सामने आई है। इस घटना में शामिल चोर को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्थानीय रहिवासियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

जानकारी के अनुसार 10 जनवरी को बाइक चोर को स्थानीय रहिवासियों ने पकड़कर बोकारो थर्मल पुलिस के हवाले कर दिया।चोरी की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।पीड़ित बाइक मालिक कथारा मोड़ रहिवासी संतोष मल्लाह ने बताया कि बीते 9-10 जनवरी की रात लगभग 1:13 बजे उसके घर के दरवाजे के सामने खड़ी बाइक को चोरों ने चोरी कर लिया। चोरी गई बाइक का नंबर JH01 EA/4839 पैशन प्रो है।

बताया में दूसरे दिन 10 जनवरी की सुबह जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की गयी तो उसमें बाइक चोरी की पूरी घटना स्पष्ट रूप से कैद मिली। इसके बाद उसने तत्काल इसकी सूचना बोकारो थर्मल थाना को दी। संतोष के अनुसार पकड़ा गया आरोपी गोमिया प्रखंड के हद में कथारा ओपी क्षेत्र के झिरकी बस्ती का रहने वाला बताया जा रहा है। जिसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

बाइक चोर के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही बोकारो थर्मल थाना के अवर निरीक्षक बैजुन मरांडी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गए। इस संबंध में उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई और विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *