एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा के गायत्री ज्ञान मंदिर के समीप स्थित भारतीय मजदूर संघ (भामसं) क्षेत्रीय कार्यालय में 26 मार्च को बैठक किया गया। बैठक में भामसं से संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ (सीकेएस) जारंगडीह शाखा का पुनर्गठन किया गया।
इस अवसर पर सर्वसम्मति से विधि घांसी को अध्यक्ष, आरके यादव, शिवकुमार मानिक, महेश कुमार सोरेन, अरुण कुमार को उपाध्यक्ष, नंदकिशोर को सचिव, रवि सेन गुप्ता, रतीलाल मोदी, राहुल कुमार, हेमलाल पटवा, वीरेंद्र मानिक को सह सचिव, भोज नारायण को कोषाध्यक्ष, राम शंकर महतो को उप कोषाध्यक्ष, सुमित कुमार मानिक को संगठन मंत्री, परमेश्वर मानिक सह संगठन सचिव बनाया गया। वहीं कार्यसमिति सदस्यों में भोला मानिक, मनोज जगन्नाथ राम, प्रेमलाल, चंद्रदेव साहू, मुद्रिका महतो, राम खेलावन, विकास गौड़ व् अभिषेक बनाये गये।
बैठक में बतौर पर्यवेक्षक सीसीएल सीकेएस के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार, केंद्रीय संगठन मंत्री रामेश्वर कुमार मंडल, कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष टिकैत महतो, क्षेत्रीय सचिव, सहायक सचिव कृष्ण बहादुर, राजू रविदास, संगठन मंत्री हेमंत सिंह सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply