Advertisement

ठंड से राहत : आंगनबाड़ी केंद्र बारहमसिया में बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बक्क जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के गॉगजोरी पंचायत के बारहमसिया गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में 7 जनवरी को बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार बारहमसिया खास (कोड संख्या– 427) में 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के बीच झारखंड सरकार की ओर से स्वेटर का वितरण किया गया। उक्त जानकारी आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका अनिता कुमारी ने दी।
उन्होंने बताया कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा बच्चों को ठंड से बचाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। कहा कि ठंड के मौसम में बच्चों की सुरक्षा सबसे जरूरी होती है। स्वेटर मिलने से बच्चे स्वस्थ रहेंगे और नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र में आ सकेंगे।

स्वेटर वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत समिति सदस्य नीरू देवी उपस्थित रहीं। उनके साथ वार्ड सदस्य गौरीशंकर महतो, आंगनबाड़ी सेविका अनिता कुमारी, सहायिका चंपा देवी तथा बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों को स्वेटर पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य नीरू देवी ने कहा कि झारखंड सरकार बच्चों के स्वास्थ्य और भविष्य को लेकर गंभीर है। ठंड के मौसम में छोटे बच्चों को स्वेटर देना एक सराहनीय कदम है। इससे बच्चों को ठंड से राहत मिलेगी और अभिभावकों पर भी आर्थिक बोझ कम होगा।

वार्ड सदस्य गौरीशंकर महतो ने कहा कि सरकार की यह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के लिए बहुत लाभकारी है। ऐसे कार्यों से समाज के अंतिम पायदान तक सरकार की योजनाएं पहुंच रही हैं। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार नायक के अलावे दर्जनों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *