Advertisement

वैशाली जिले में रिश्ता शर्मसार, फुफेरे भाई से विवाहिता ने रचाई शादी

प्यार में पागल पत्नी अपने तीन बच्चों व् पति को छोड़कर प्रेमी से कर ली शादी

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला के हद में जंदाहा थाना क्षेत्र से एक रिश्ते को शर्मशार करने वाली घटना प्रकाश में आई है। बताया जाता है कि जंदाहा की रहने वाली रानी कुमारी की पहली शादी वर्ष 2011 में कुंदन कुमार से कोर्ट मैरिज के जरिए हुई थी।

जानकारी के अनुसार रानी के वर्तमान में तीन बच्चे है। उसके पति कुंदन अहिरपुर रहिवासी हैं और घर पर ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। सूत्रों के अनुसार रानी का पिछले पांच वर्ष से अपने फुफेरे भाई गोबिंद कुमार के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। यह रिश्ता फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए गहराता चला गया।
बताया जाता है कि इस दौरान रानी कई बार पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ बाहर घूमने चली जाती थी। डेढ़ माह पुर्व भी वह अपने प्रेमी के साथ जम्मू कश्मीर घूमने चली गई थी, जिसका पता चलने पर उसके पति कुंदन उन्हें जम्मू से वापस लाए थे।

पत्नी के बार-बार घर छोड़ने से तंग आ चुके कुंदन ने अंततः रानी की इच्छा को स्वीकार करते हुए उसे रिश्ते से आज़ाद करने का फैसला लिया। रानी ने स्पष्ट रूप से अपने प्रेमी गोबिंद के साथ रहने की सहमति जताई, इसके बाद कुन्दन अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ शादी करने की अनुमति दे दी और 8 जनवरी को रानी अपने तीनों बच्चों को छोड़कर मंदिर में शादी करने के बाद नोटरी पब्लिक के समक्ष उपस्थित होकर शादी करने का शपथ पत्र दिया है। जिसके गवाह उसका पूर्व पति कुंदन बना और रानी को उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया।

शादी के बाद गोबिंद ने विश्वास जताया कि रानी अब उसे छोड़कर पूर्व पति और बच्चों के पास नहीं जाएंगी। वहीं रानी ने कहा कि वह पहले पति के साथ नहीं रहना चाहती थीं और गोबिंद से ही शादी करना चाहती थीं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके तीनों बच्चे कुंदन कुमार के साथ ही रहेंगे।
रानी के पति कुंदन ने पूछने पर बताया कि अगर उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती तो उसे जबरदस्ती रोके रखना और बार-बार उसको मना कर लाने से बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा था।

साथ हीं उसकी प्रतिष्ठा भी जा रही थी। उसने कहा कि चार पैर वाले जानवर को बांध कर रखा जा सकता है, लेकिन दो पैर वाले को नहीं। यह मामला अब पुरे वैशाली जिले में चर्चा का विषय बन गया है। आमजन सोशल मीडिया के प्रभाव, रिश्तों की मर्यादा और बच्चों के भविष्य को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *