Advertisement

डीएवी चिड़िया के रेहान कच्छप ने तीरंदाजी चैम्पियन में राष्ट्रीय स्तर पर बनायी पहचान

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के अंडर 17 तीरंदाजी प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया के छात्र रेहान कच्छप ने राष्ट्रीय स्तर पर अद्वितीय पहचान बनाई है।

आयोजित प्रतियोगिता में डीएवी चिड़िया के छात्र रेहान कच्छप ने राष्ट्रीय स्तर पर सबसे बेहतर एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ राज्य के रायपुर में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में टॉपर रहा। अंडर 17 तीरंदाजी 50 मीटर दूरी तीरंदाजी के लिए गोल्ड मेडल के साथ प्रथम स्थान, अंडर 17 तीरंदाजी 30 मीटर दूरी तीरंदाजी के लिए कांस्य पदक के साथ तृतीय स्थान एवं ओवर ऑल टीम विनर व समूह में चैम्पियन शीप के लिए स्वर्ण पदक से सम्मनित किया गया।

दूसरी ओर झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित नेशनल खेल एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 200 मीटर रेस में डीएवी चिड़िया के कक्षा नवम के समीर पूर्ति को पंचम स्थान एवं ठीक इसी तरह शॉट पुट प्रतियोगिता में कक्षा अष्टम की छात्रा तिलक मुखी ने भी पंचम स्थान लाकर संतोषजनक सफलता हासिल की।

डीएवी चिड़िया के नेशनल गेम्स चैम्पियन छात्र रेहान कच्छप के उक्त सफलता का श्रेय स्कूल के प्राचार्य डॉ शिवनारायण सिंह ने डीएवी झारखंड जोन एल के क्षेत्रीय रीजनल ऑफिसर रेखा कुमारी एवं राष्ट्रीय निदेशक डॉ वीर सिंह को देते हुए बताया कि डीएवी चिड़िया के अध्ययनरत मेधावी, लगनशील, परिश्रमी एवं मेहनतकश छात्रों को डीएवी संस्था तराशने में किसी भी तरह का कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। इसी का परिणाम है कि छात्र रेहान ने तीरंदाजी में बेहतर प्रदर्शन कर अद्भुत सफलता प्राप्त की है। उसने राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय की पहचान झारखंड जोन एल में बनाकर इतिहास रच दी है।

संबंधित सफलता का श्रेय स्थानीय शिक्षकों, बच्चों एवं अभिभावकों को देते हुए प्राचार्य डॉ सिंह ने 9 जनवरी को बताया कि तीरंदाजी में अध्यनरत छात्रों की प्रतिभा शुरू से सराहनीय रही है।उत्कृष्ट पठन-पाठन के साथ-साथ डीएवी चिड़िया के बच्चों की प्रतिभा को खेल कूद में निखारने के लिए सतत प्रयासरत है। बच्चों की सफलता इस बात का संकेत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान मे डीएवी चिड़िया निरंतर बच्चों के लिए सकारात्मक सोच के साथ- साथ उनके बौद्धिक विकास के लिए कृत संकल्पित है।

उक्त अवसर पर सफल छात्र रेहान कच्छप के साथ शिक्षकों में खेल शिक्षक सुमित सेनापति, मौमिता मजुमदार, मुकेश प्रजापति एवं तनमय चटर्जी अगुआई करते देखे गए। रांची में आयोजित नेशनल खेल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बच्चों की अगुआई शिक्षिक जितेन्द्र त्रिवेदी ने की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *