Advertisement

रिकवरी एजेंट से लूट, फोन-पे से उड़ाए पैसे, पुलिस ने किया खुलासा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो शहर में फिल्मी अंदाज में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा की है।

पुलिस के अनुसार पीड़ित सोनु कुमार, जो एक फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट हैं, जिला के हद में कुर्मीडीह से वसूली कर लौट रहे थे। इस दौरान बालीडीह थाना क्षेत्र के आरपीएफ बैरक के समीप बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन्हें घेर लिया।

बताया जाता है कि अपराधियों ने पहले उनके साथ मारपीट की, फिर पर्स, मोबाइल, 2000 रुपये नकद और मोटरसाइकिल लूट ली। इसके बाद धमकी देकर फोन-पे का पासवर्ड हासिल कर खाते से 5300 रुपये भी ट्रांसफर कर लिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी व गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। इस मामले में अनिमेष गुप्ता ने बताया कि मुख्य आरोपी भैरव यादव पहले से आठ मामलों में अभियुक्त है, जबकि प्रियांशु चौधरी पर भी दो मामले दर्ज हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *