Advertisement

रामनवमी पर महावीर अखाड़ा कसमार पहुंचे ने लिया बजरंग बली से आशीर्वाद

डीसी ने कहा शांति पूर्ण ढंग से मनाये पर्व, शांति भंग करने पर होगी सख्त कार्रवाई

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। रामनवमी पर्व को लेकर बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड स्थित महावीर अखाड़ा में तैयारियों का जायजा लेने के लिए बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा 26 मार्च को पहुंचे। उनके साथ बेरमो के एसडीएम मुकेश मछुवा, एसडीपीओ बीएन सिंह, कसमार बीडीओ नम्रता जोशी, सीओ नरेंद्र कुमार सिंह सहित स्थानीय अधिकारी, अखाड़ा समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

इस अवसर पर उपायुक्त ने मंदिर परिसर में बजरंग बली को नमन कर क्षेत्र में शांति की कामना की। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त अजय नाथ झा ने व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। डीसी झा ने स्पष्ट कहा कि रामनवमी का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। किसी भी कीमत पर शांति व्यवस्था भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अफवाह फैलाने वालों और माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजनों से प्रशासन का सहयोग करने और शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की।

एसडीएम मुकेश मछुवा ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। जुलूसों के रूट और समय का सख्ती से पालन कराया जाएगा। एसडीपीओ बीएन सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बताया कि क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

सीओ नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में सभी अखाड़ा समितियों के साथ लगातार समन्वय बनाया जा रहा है। प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके। बीडीओ नम्रता जोशी ने भी समिति के पदाधिकारियों से अपील की कि वे प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें और सभी नियमों का पालन करें।

अखाड़ा समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि रामनवमी के सभी कार्यक्रम अनुशासित एवं शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित किए जाएंगे। मौके पर यदुनन्दन जायसवाल, सूरज जायसवाल, सूरज तोगड़िया, हिन्दू परमेश्वर नायक, रामलाल ठाकुर, उमेश कपरदार, विष्णु जायसवाल, गणेश करमाली, नितेश चौबे, पवन, लक्मण प्रजापति, दिगम्बर, रॉकी कुशल, अजय आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *