मजदूरों की समस्या का निराकरण प्रबंधन की शीर्ष प्राथमिकता-ए. के. तिवारी
एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के एसडीओसीएम (कल्याणी) परियोजना कार्यालय में 3 जुलाई को नए पीओ अनिल कुमार तिवारी के साथ राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (आरसीएमयू) प्रतिनिधियों ने परिचयात्मक बैठक की। आयोजित बैठक में आरसीएमयू की ओर से क्षेत्रीय अध्यक्ष हरेंद्र सिंह की अगुवाई में पीओ को मजदूर समस्या से अवगत कराया गया।
बैठक में शाखा अध्यक्ष मुरारी सिंह ने कहा कि खदानों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसकी अनदेखी नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक उत्पादन कराने में श्रमिक संगठन अपनी पूरी भागीदारी देगी। कहा कि मुख्यालय की ओर से मिले लक्ष्य को पाने के लिए प्रबंधन मशीनों का रख रखाव सही तरीके से करे, ताकि उत्पादन में बाधा उत्पन्न न हो। कहा गया कि उत्पादन उत्पादकता के साथ-साथ प्रबंधन मजदूरों के मूलभूत सुविधाओं का भी ख्याल रखे। सेफ्टी और पीसीसी बैठक आदि नियमित किया जाए, तभी समस्याओं का निदान समय पर हो सकता है।
इस अवसर पर पीओ ए के तिवारी ने यूनियन प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि मजदूरों की समस्या का निराकरण प्रबंधन की शीर्ष प्राथमिकता है। इसके लिए यूनियन प्रतिनिधियों को प्रबंधन को सहयोग देना होगा। उन्होंने कहा कि मजदूरों के सहयोग से ही एसडीओसीएम का उत्पादन लक्ष्य हासिल किया जाएगा। कहा कि कल्याणी को पहले से बेहतर बनाने को प्रबंधन स्तर पर काफी सुधार की गई है।
बैठक में कोलियरी प्रबंधक राजीव कुमार, प्रबंधक एचआर मोहम्मद तौकीर आलम, प्रबंधक उत्खनन अमित कुमार, प्रबंधक असैनिक राम लखन कुमार, अभियंता सहायक किशन राय, पीओ के निजी सहायक जितेंद्र राय उर्फ पप्पू बाबू, आरसीएमयू शाखा सचिव रवि शंकर ठाकुर, उत्खनन शाखा सचिव मोहम्मद कलीमुद्दीन अंसारी सहित मदन सिंह, उपेंद्र नाथ सिंह, मुरारी सिंह, बैजनाथ सिंह, विकास तिवारी, कृष्णा गोप, अर्जुन नोनिया, केदार नोनिया, गांधी बाउरी, सुनील नोनिया, बाल्मीकि यादव, कैलाश सिंह, बिगन तुरी, राजन कमार, सिकंदर चौहान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply