Advertisement

आरसीएमयू प्रतिनिधिमंडल ने महाप्रबंधक को सौंपी श्रमिक समस्याओं की सूची

श्रमिकों की समस्या का निराकरण प्रबंधन का दायित्व-संजय

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (आरसीएमयू) का एक प्रतिनिधिमंडल बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक से भेंट की।

जानकारी के अनुसार प्रतिनिधिमंडल ने महाप्रबंधक संजय कुमार से मिलकर क्षेत्र में कार्यरत श्रमिक समस्याओं की सूची सौंपते हुए श्रमिकों की समस्याओं का निराकरण एक निश्चित अवधि में सुनिश्चित करने की मांग की।

प्रतिनिधि मंडल में शामिल यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि श्रमिक जहां अपने लगन और परिश्रम से मेहनत कर उत्पादन में अपनी महती भूमिका का निर्वाह करते हैं और वे अपनी समस्याओं से ग्रसित होते हैं। यह चिंता का विषय है। महाप्रबंधक ने प्रतिनिधि मंडल को विश्वास दिलाया, साथ हीं कहा कि यूनियन द्वारा श्रमिकों की समस्याओं को रखी गई है उसकी प्राथमिकता के साथ निदान करना प्रबंधन का दायित्व है। कहा कि प्रबंधन समय सीमा के तहत समस्याओं के निपटारा में अपनी भूमिका का निर्वाह करेगा। जल्द ही समस्याओं की निराकरण के लिए यूनियन के साथ वार्ता सुनिश्चित की जाएगी। यूनियन और प्रबंधन मिलकर क्षेत्र को विकास के पथ पर ले जाने के लिए अग्रसर है। कहा कि श्रमिकों का भरोसा और विश्वास हमेशा बना रहे इसके लिए प्रबंधन का हर संभव प्रयास रहेगा।

श्रमिक समस्याओं की सूची में श्रमिकों का पदोन्नति, श्रमिकों का वेलफेयर, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, आवासों का मरम्मती एवं रख-रखाव, नाली एवं गार्बेज की सफाई, लंबित मामलों का निपटारा सहित अन्य मांग शामिल है। प्रतिनिधि मंडल में यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सीसीएल रीजनल समिति के संगठन सचिव वेदव्यास चौबे, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद सनाउल्लाह, क्षेत्रीय सहायक सचिव जितेंद्र पासवान, कथारा वाशरी शाखा अध्यक्ष कमलकांत सिंह, सुजीत मिश्रा, कपिल यादव व् अन्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *