Advertisement

रांची सिटीजन फोरम ने बैठक कर वार्ड तीन मोराबादी के रहिवासियों की ली सुधि

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के मोराबादी वार्ड तीन सरना कॉलोनी चिरौंदी में 6 जनवरी को रांची सिटीजन फोरम द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता फोरम के अध्यक्ष दीपेश निराला ने की।

बैठक में वार्ड तीन में व्याप्त समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी। इस अवसर पर फोरम अध्यक्ष निराला ने कहा कि रांची सिटीजन फोरम आगामी रांची नगर निगम चुनाव में कुल 53 वार्ड से हर वार्ड में एक-एक प्रत्याशी को अपना पूर्ण समर्थन देगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम की समस्याओं के प्रति फोरम गंभीर है।

चिरौंदी के सारण कॉलोनी में आयोजित बैठक में स्थानीय रहिवासियों ने वार्ड 3 के विभिन्न समस्याओं से रांची सिटीजन फोरम के पदाधिकारियों को अवगत कराया। जिसमें कूड़े-कचरे का नियमित उठाव न होना, पानी की समस्या, सुरक्षा का अभाव, बरसात की दिनों में भारी जल जमाव, इस क्षेत्र में खासकर मोराबादी ग्राउंड वाला एरिया में कई शराब की दुकानों के वजह से भारी भीड़भाड़, अनियंत्रित ट्रैफिक व्यवस्था के वजह से हिट एंड रन के मामले में लगातार वृद्धि का होना एवं क्षेत्र में स्थित बार इत्यादि के कारण नशेड़ियों का जमावड़ा होना आदि शामिल है।

बैठक में कहा गया कि मोराबादी मैदान का क्षेत्रफल लगातार कम होता जा रहा है, चाहे अतिक्रमण का मामला हो या कई तरह के निर्माण कार्य। लगातार मोराबादी मैदान संकुचित होते जा रहा है। कहा गया कि वार्ड-3 एक अच्छा खासा क्षेत्रफल वाला जगह है, जो चिरौंदी, बोड़या, मोती मस्जिद, करमटोली चौक, लोक गेट नंबर 2 से लेकर मान्या प्लेस, मोराबादी मैदान, इत्यादि क्षेत्रों में फैला है।

जहां विभिन्न अपार्टमेंट, टैगोर हिल, रामकृष्ण मिशन, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी, आर्यभट्ट सभागार, विभिन्न खेल स्टेडियम, पार्क, रेस्टोरेंट, होटल, फूड-पार्क और कई माननीय तथा उच्च पदाधिकारियों का निवास स्थान है। यह वार्ड फिलहाल महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
बैठक की संयोजकता रूपम कुमारी झा ने की।

जबकि बैठक में अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सचिव रेणुका तिवारी, सह-सचिव हरीश नागपाल, वार्ड-3 के स्थानीय संयोजक निशांत चौहान, राजेश कुमार सहित सुजीत कुमार पांडेय, दिनेश कुमार राय, सरोज कुमार सिंह, मनजीत उपाध्याय, मेनका सिंह, शैलेंद्र सिंह, प्रशांत पोद्दार, आभा सिंह, प्रीति झा, मीनाक्षी शर्मा, अमृत पांडेय, रजनी कुमारी, प्रतिभा सिंह, किरण सिंह, सृष्टि सिंह, रिंकू अग्रवाल, सिंधु बाला, संतोष साहू, रामबाबू शाह, शशि कुमार, आयुष चौहान, आर्यन चंद्रवंशी, आनंद कुमार पांडेय, चेतन सिंह, राजू वर्मा, अनूप सिंह, अभिनव कुमार, संदीप सिंह, उपेंद्र, आभा, मनोज प्रजापति, किरण सिंह, रानी लिंडा, सुषमा सिंह, रीना सिंह, सीमा सिंह, दीपिका भट्टाचार्जी, अविनाश कात्यायन, स्मिता शुक्ला आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *