राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। चैत्र नवरात्र के मौके पर रामनवमी पर्व को लेकर 26 मार्च को बोकारो जिला के हद में जगह-जगह रामभक्तों द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया।
जानकारी के अनुसार चैत नवरात्र के आठवें दिन हनुमान मंदिर बोकारो थर्मल परिसर स्थित चैती दुर्गा मंदिर से जय माता दी, जय बजरंग बली, जय श्रीराम के नारों के साथ राम भक्तों ने भव्य जुलूस निकाला। यहां बेरमो विधायक प्रतिनिधि सह मुखिया विकास सिंह उर्फ बबलू, मुखिया चंद्रदेव घांसी, भाजपा नेता भरत यादव, श्रवण सिंह, प्राणगोपाल सेन आदि के नेतृत्व में बोकारो थर्मल में भव्य जुलूस निकाला गया।
रामनवमी का जुलूस धार्मिक नारा लगाते बोकारो थर्मल थाना चौक, स्टेशन चौक, अस्पताल मोड़ झारखण्ड चौक होते जयजय श्रीराम के जयकारा के साथ पूरे बोकारो थर्मल क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान सुरक्षा को लेकर स्थानीय थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव सहित एसआई मनोज सिंह, पंकज भारद्वाज, कृष्णा उरांव के अलावे विजय सिंह, ए. कार्तिक, राजेश गोप, जसपाल सिंह, धीरज शर्मा, सार्दुल सिंह, सुनील पांडेय, द्वारका महतो, भूपेन भारती, दिलीप यादव सहित कई भक्त जुलूस में शामिल थे।

एक अन्य जानकारी के अनुसार रामनवमी को लेकर 26 मार्च की संध्या जिला के हद में गोमिया में भव्य जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर गोमिया प्रखंड के हद में स्वांग वन बी से हजारों की संख्या में रामभक्त श्रद्धालू चार पहिया, दोपहिया वाहनों में जुलूस की शक्ल में महावीरी झंडा लेकर जय श्रीराम तथा जय हनुमान का गगनभेदी नारा लगाते गोमिया मोड़ पहुंचे। जुलूस में बड़ी संख्या में क्षेत्र के सैकड़ो गणमान्य शामिल थे, वहीं विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर स्वयं गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार पुलिस बल के साथ जुलूस के साथ चल रहे थे।
![]()













Leave a Reply