Advertisement

बिना कारण चेन खींचने वालों पर रेलवे सख्त, एक सप्ताह में 35 गिरफ्तार

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल ने ट्रेनों के परिचालन में बाधा डालने वाले तत्वों के विरुद्ध अपना अभियान तेज कर दिया है।

जानकारी के अनुसार रेल यात्रा को सुरक्षित और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से बीते 17 मार्च से 24 मार्च तक अलार्म चेन पुलिंग (एसीपी) के विरुद्ध एक विशेष सघन एवं सशक्त अभियान चलाया गया। ​​अभियान के दौरान रेल मंडल के विभिन्न रेलखंडों पर की गई कार्रवाई के दौरान ​रेलवे अधिनियम की धारा 141 के तहत कुल 35 मामले दर्ज किए गए, जिनमें कुल 35 आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी। आरोपियों से ​वसूला गया जुर्माना राशि ₹15,000/- रेल राजस्व के रूप में जमा किया गया।

​ ​सोनपुर रेल मंडल प्रशासन के अनुसार, अनधिकृत रूप से चेन खींचने की घटनाओं से न केवल ट्रेनें विलंबित होती हैं, बल्कि रेल परिचालन की निरंतरता और यात्रियों की सुरक्षा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। अनावश्यक विलंब को रोकने के लिए मंडल रेल प्रबंधक के मार्गदर्शन में रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ), वाणिज्य एवं परिचालन विभाग के आपसी तालमेल से इस अभियान को अंजाम दिया गया।

रेल ​प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि अलार्म चेन का उपयोग केवल वास्तविक आपात स्थिति में ही करें। बेवजह चेन खींचना एक दंडनीय अपराध है, जिससे हजारों यात्रियों को असुविधा होती है। ​सोनपुर मंडल ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी रेल अनुशासन बनाए रखने के लिए इस प्रकार की सख्त निगरानी और जांच अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *