एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। ट्राई, भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के निर्देश पर महिला कल्याण समिति ढोरी (बोकारो) द्वारा बीते 8 जनवरी को झारखंड के पाकुड़ में टेलीकॉम सेवाओं की गुणवत्ता व् साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पाकुड़ जिला के हद में लिट्टीपाड़ा प्रखंड के पंचायत भवन जरडीहा में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में कई मानिंद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय रहिवासियों ने भाग लिया।
टेलीकॉम सेवाओं की गुणवत्ता उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम के तहत साइबर अपराध पर सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को साइबर अपराधियों से बचने के विभिन्न उपायों और टेलीकॉम सेवाओं की गुणवत्ता का लाभ उठाने के उपायों के बारे मे बताया गया।
यूएचएस स्कूल जरडीहा के पूर्व प्राचार्य बाबूधन सोरेन ने इस अवसर पर कहा कि साइबर अपराधी हमारी सोच से कही आगे की सोचकर आम से लेकर खास जनों तक को अपना शिकार बनाते हैं। यह बहुत ही गंभीर विषय है। सीएजी मेम्बर ट्राई, भारत सरकार डॉ श्याम कुंवर ने बताया कि मोबाईल उपभोक्ता कभी भी ऑनलाइन केवाईसी नहीं दे। किसी अंजान को अपना पासवर्ड और पिन नंबर न दे। फोन पर किसी भी तरह की पुलिस, सीबीआई या इनकम टैक्स ऑफिसर के नाम से फोन आने पर तुरंत पुलिस को सूचित करे। कहा में टावर फ्रॉड से बचे। कोई भी अंजान ऐप लोड न करे। बैंक से संबंधित फोन आने पर तुरंत अपने बैंक में जाकर संपर्क करे।

उन्होंने आमजनों को सचेत करते हुए कहा कि मोबाईल उपयोग करते समय सोशल मीडिया के उपयोग में सावधानी बरते, निजी जानकारियां साझा न करे। मोबाइल या सीम कार्ड चोरी होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें अन्यथा आपके मोबाइल का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। कहा कि ऑनलाइन देन लेन में भी सतर्कता बरते।
ट्राई मेंबर डॉ भरती ने बताया कि टेलीकॉम सेवाओं की गुणवत्ता का पूरा लाभ उठाए। सर्विस प्रोवाइडर जितना मूल्य उपभोक्ताओं से लेते हैं, उसके बदले में उन्हें सेवाएं उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नमिता बेसरा ने महिलाओं को संथाली भाषा में साइबर अपराधियों से बचने की सावधानियों के बारे में बताया। साथ ही कार्यक्रम पदाधिकारी फटीक ने भी संबोधित किया। कहा कि विशेष जानकारी के लिए साइबर अपराध शाखा से अवश्य संपर्क करे।
मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य बाबूधन सोरेन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यकम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मकस महासचिव सह सीएजी मेंबर ट्राई झारखंड रीजन डॉ श्याम कुंवर भारती, कार्यक्रम पदाधिकारी फ़टिक, बिनोद कुमार, कार्यकर्ता गुड़िया कुमारी आदि उपस्थित थे ।
![]()













Leave a Reply