सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर के एग्रिको सिग्नल के समीप रामनवमी के विजय दशमी में शोभा यात्रा में जन सेवा के लिए चना, गुड़, मिष्ठान और शरबत वितरण शिविर लगाया गया।
उक्त वितरण शिविर भाजपा झारखंड प्रदेश किसान मोर्चा सहकारिता प्रकोष्ठ की सह संयोजक और राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट की प्रदेश की उपाध्यक्ष बारीडीह विजया गार्डन रहिवासी डॉ रानी ठाकुर के द्वारा लगाया गया। जिसमे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास और कई वरिष्ठ भाजपा नेता का आगमन हुआ। मौके पर उनके द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सभी ने डॉ ठाकुर के जनसेवा कार्य की सराहना की।

इस अवसर पर डॉ रानी ठाकुर ने कहा कि आगे भी वो इस तरह सेवा करते रहेगी। उन्होंने बताया कि विजयदशमी का पर्व पूरे देश में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया जाता है। विजयादशमी (दशहरा) बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का महापर्व है। यह पर्व भगवान राम की रावण पर विजय और माँ दुर्गा द्वारा महिषासुर के वध की याद दिलाता है। यह सकारात्मकता, शक्ति और शक्ति की साधना का प्रतीक है, जो हमें धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
![]()













Leave a Reply