प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के एसबीआई करगली शाखा के समीप कार्यालय में कौटिल्य परिवार बेरमो शाखा की 13वीं स्थापना दिवस आगामी 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन मनाए जाने को लेकर जनसंपर्क किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार जनसंपर्क के क्रम में 10 जनवरी की शाम कौटिल्य परिवार शाखा अध्यक्ष अजय कुमार झा ने अपने अन्य प्रतिनिधियों के साथ जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के पिछरी, तांतरी, अंगवाली, फुसरो, ढोरी आदि स्थल पहुंचकर कौटिल्य परिवार से जुड़े समाज के रहिवासियों को आमंत्रित किया। बताया जाता है कि अंगवाली में अध्यक्ष अजय कुमार झा सहित जिलाध्यक्ष संतन मिश्रा, अंगवाली अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, अनिल झा, बसंत पाठक, शंभू दुबे, संजय मिश्रा, पवन मिश्रा, पीतांबर मिश्रा आदि कई शामिल थे।
![]()













Leave a Reply