Advertisement

टांड़ मोहनपुर प़ंचायत में जनता आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में जरीडीह प्रख़ंड के टांड़ मोहनपुर प़ंचायत में 16 नवंबर को जनता आपके‌ द्वार ‌‌कार्यक्रम का का आयोजन किया गया। उद्घघाटन जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी (District Deputy Commissioner Kuldeep Choudhary) ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर संयुक्त रूप से जरीडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी उज्वल कुमार सोरेन, अंचलाधिकारी नरेश कुमार रजक, प़ंचायत प्रभारी मोहन लाल ठाकुर आदि शामिल थे। मौके पर उपायुक्त चौधरी ने कहा कि सरकार की  महत्वाकांक्षी योजना जनता तक पहुंचाना है।

इसके लिए जागरुकता के माध्यम से‌ लोगों को उनके अधिकार एवं कर्तव्यों को बताना है, ताकि महत्त्वपूर्ण योजना का लाभ गरीब‌ तक पहुंच सकें। टांड़ मोहनपुर प़ंचायत की मुखिया मीना कुमारी ने ‌‌कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ गरीबों ‌तक पहुंचाने ‌का हर संभव कार्यक्रम‌‌ पंचायत‌ स्तर पर किया किया जायेगा।

कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य रूप से बोकारो जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी, जिला परिषद उपाध्यक्ष हीरालाल मांझी, जरीडीह अंचलाधिकारी नरेश कुमार रजक, प्रख़ंड विकास पदाधिकारी उज्वल कुमार सोरेन, थाना प्रभारी विनय कुमार, प़ंचायत प्रभारी मोहन लाल ठाकुर, टा़ड़मोहनपुर प़ंचायत की मुखिया मीना कुमारी,

मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार महतो, बीपीओ दीपक महतो, जरीडीह प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अरूण कुमार, नितिन कुमार, राखी‌ कुमारी, प्रकाश मंडल, बीआरसी दीप नारायण सिंह, सीआरसी अनिल कुमार पांडेय, बबिता कुमारी, राजकुमार जयसवाल, ‌उप मुखिया‌ राजेंद्र प्रसाद, मनोज कुमार महतो आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *