Advertisement

डीपीएस बोकारो के प्राचार्य को यूनेस्को स्किल भारत सम्मान से नवाजा गया

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो के प्राचार्य डॉ ए. एस. गंगवार को उनके उत्कृष्ट शैक्षिक नेतृत्व और नवाचार के लिए यूनेस्को के स्किल भारत सम्मान 5.0 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेन्शन सेंटर में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। जिसमें देशभर के 18 हजार से अधिक नामांकनों में वे झारखंड राज्य के बोकारो जिले के एकमात्र चयनित प्राचार्य बने।

ज्ञात हो कि, प्राचार्य डॉ गंगवार ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप कौशल-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विद्यालय में कंपोजिट स्किल लैब के माध्यम से छात्र-छात्राओं को थ्री डी प्रिंटिंग, ड्रोन तकनीक, रोबोटिक्स, एआई, ग्राफिक डिजाइनिंग व अन्य व्यावहारिक कौशल सिखाए जा रहे हैं। विशेष एसेंबली में सम्मान की घोषणा होते ही विद्यालय परिसर तालियों से गूंज उठा। डॉ गंगवार ने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों, अभिभावकों व विद्यालय परिवार को समर्पित करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही यह संभव हो पाया है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *