Advertisement

हनुमान मंदिर खैराचातर में भंडारा, श्रद्धालुओं में वितरित किया गया प्रसाद

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार के खैराचातर स्थित हनुमान मंदिर में प्रत्येक मंगलवार की परंपरा को निभाते हुए 24 मार्च को भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और श्रीराम भक्त हनुमानजी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भंडारा कार्यक्रम में भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सेवा भाव से प्रसाद वितरण में सहयोग किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।
आयोजकों ने बताया कि यह भंडारा हर मंगलवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, जिसमें क्षेत्र के रहिवासी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।

कहा गया कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारा और आस्था को मजबूती मिलती है। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *