Advertisement

रामनवमी को लेकर सिवनडीह में मॉक ड्रिल, पुलिस ने दिखाई तत्परता

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। रामनवमी पर्व के मद्देनज़र बोकारो जिला के हद में सिवनडीह में पुलिस अधीक्षक बोकारो की उपस्थिति में 26 मार्च को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

इस दौरान पुलिस बल ने संभावित आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का प्रदर्शन किया। मॉक ड्रिल के दौरान जवानों को दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन एवं किसी भी अप्रिय स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए विभिन्न रणनीतियों का अभ्यास भी कराया गया।
पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने मौके पर कहा कि रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्व को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह सतर्क है। कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य जवानों को हर परिस्थिति के लिए तैयार करना है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जा सके। आम जनों से भी अपील है कि वे शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें।

ज्ञात हो कि इस मॉक ड्रिल के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि प्रशासन किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। साथ हीं पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *