Advertisement

निसन हाट कॉलोनी से लापता 6 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने किया सकुशल बरामद

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के निसन हाट से बीते 23 मार्च की रात्रि लापता 6 वर्षीय बच्ची अंशिका कुमारी उर्फ गुड्डु को पुलिस से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने लापता बच्ची की बरामदगी उक्त कॉलोनी में रहने वाले ट्यूशन शिक्षक सुरेश शर्मा के डीवीसी आवास संख्या एचएमटी 37 से बरामद किया है।
उक्त जानकारी बेरमो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बशिष्ठ नारायण सिंह ने बोकारो थर्मल थाना में 24 मार्च को प्रेस वार्ता कर दी।

प्रेस वार्ता में एसडीपीओ ने बताया कि निसन हाट कॉलोनी से 6 वर्षीय बच्ची के लापता होने की शिकायत बीते 23 मार्च की रात्रि लगभग दस बजे बच्ची के पिता संजीत कुमार भगत ने स्थानीय पुलिस को दी। शिकायत मिलते ही बोकारो एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन कर लापता बच्ची की तलाश शुरू किया गया। अनहोनी की आशंका के बीच रातभर लापता बच्ची की खोज बिन जारी रहा।

बताया कि बच्ची बगल में खरना प्रसाद खाने एवं दिनभर खेलने के बाद अपने ट्यूशन शिक्षक सह डीवीसी सप्लाई मजदूर सुरेश शर्मा के क्वाटर में जाकर पलंग पर सो गई थी। सुबह नींद खुलने के बाद बच्ची खुद से बाहर निकली तब परिजनों व पुलिस को पता चला। बच्ची की बरामद कर पुलिस ने राहत का सांस ली है। कहा कि मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

इस अभियान में बेरमो एसडीपीओ सहित बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पिंकु कुमार यादव, कथारा ओपी प्रभारी, आइएल थाना प्रभारी प्रफुल कुमार महतो, बोकारो थर्मल थाना के पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार पासवान, पुअनि कृष्णा उराँव, पुअनि मनोज कुमार सिंह , मनमसीह मुण्डू, पंकज कुमार भारद्वाज, शिव शंकर राम, नीरज निगम व् विभिन्न थाना के सशस्त्र पुलिस बल सम्मिलीत थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *