Advertisement

फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इस्तेहार

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। बगोदर थाना (Bagodar police station) पुलिस ने अलग-अलग कांडो के दहेज़ प्रताड़ना के फरार दो आरोपियों के घर इश्तिहार चिपकाकर चेतावनी दी और न्यायालय द्वारा निर्धारित समय में आत्मसमर्पण करने को कहा गया।

जिसमें थाना क्षेत्र के चौधरीबांध निवासी किशन कुमार साव, पिता स्व० बाबूलाल साव तथा अटका निवासी राजू पासवान पिता महेशर पासवान के घर 23 नवंबर को बगोदर थाना के सहायक अवर निरीक्षक रामनरेश प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ दोनों आरोपियों के घर पहुंचकर दरवाजे पर आत्मसमर्पण करने का इश्तिहार चिपकाया।

इस क्रम में पुलिस ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व आरोपी की पत्नी डोली देवी ने अपने पति राजू पासवान समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज़ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराई थी। तब से अबतक आरोपी फरार चल रहा है। वहीं पूजा देवी ने चौधरीबांध निवासी अपने पति किशन कुमार साव समेत छह लोगों के खिलाफ 10 माह पूर्व मामला दर्ज कराई थी।

तब से आरोपी अब तक फरार चल रहा है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को न्यायालय द्वारा निर्धारित तिथि 23 दिसंबर को न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया गया है, नही तो पुलिस द्वारा कुर्की जप्ती की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *