Advertisement

चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने किया दो आरोपियों को गिरफ्तार

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बोकारो थर्मल पुलिस ने अंतरजिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इनके पास से चोरी का एक ग्लेमर बाइक भी पुलिस ने बरामद किया है, जो चार दिन पूर्व छठ की रात गिरिडीह जिला के हद में बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित औंरा के पास से चोरी की गई थी।

उक्त जानकारी 23 नवंबर को बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर रूपेंद्र कुमार राणा ने दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनो बाइक चोरो में से एक पुनित तुरी बोकारो जिला के हद में नावाडीह थाना क्षेत्र के ग्राम चिरुडीह का रहने वाला है, जबकि शंकर कुमार साव गिरिडीह जिला के हद में बगोदर थाना क्षेत्र के ग्राम मंझलाडीह का रहने वाला है।

थाना प्रभारी राणा ने बताया कि दोनों अपराधी बाइक चोरी करने के मकसद से 23 नवंबर को बोकारो थर्मल पहुंचे थे। गुप्त सूचना मिलने के बाद घेरा बंदी किया गया और झारखंड चौक मुख्य सड़क में पीछा करते हुवे दोनो अपराधियों को धर दबोचा गया। जिनके पास से चोरी का एक बाइक भी बरामद किया गया है। पुलिसिया पूछताछ में दोनों अपराधियो ने गिरोह के अपने अन्य कई साथियो का नाम बताया है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा सरगर्मी से किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी का एक ग्लैमर मोटरसाइकिल के अलावा पिट्ठू बैग से 3 पीस छोटा रेंच, 1 पीस प्लग रेंच, 1 पीस पेचकस, मोटरसाइकिल की डुप्लीकेट चाभी, जिओ कंपनी का 8 पीस नया अनयूज्ड सिम इत्यादि बरामद किया गया है। बोकारो थर्मल पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में बोकारो थर्मल थाना के कई पुलिस बल के जवान भी शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *